जबलपुर:मदन महल लिंक रोड पर कार चालक की करतूत, रोहित के दोनों पैरों पर चढ़ाई गाड़ी

शराब दुकान के सामने हादसा, घायल को छोड़कर कार चालक फरार होने का आरोप

जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन के पास लिंक रोड स्थित शराब दुकान के सामने एक तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, फुटपाथ पर रहकर कबाड़ बीनने वाले रोहित कुशवाह से कार चालक ने सिगरेट मंगाई थी। इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर कार रोहित के दोनों पैरों पर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में रोहित के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने एम्बुलेंस बुलाने की व्यवस्था की। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय रोहित मदन महल लिंक रोड पर कचरा बीन रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शिकायत और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button