जबलपुर में इंडिया गठबंधन का विरोध प्रदर्शन: मशाल यात्रा पर रोक के बाद जलाए कैंडल और बल्ब

India Alliance protests in Jabalpur: Candles and bulbs lit after torchlight march banned

जबलपुर में इंडिया (INDIA) गठबंधन के नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा पारंपरिक ‘मशाल यात्रा’ की अनुमति न दिए जाने पर प्रदर्शनकारियों ने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने कैंडल और बल्ब जलाकर प्रतीकात्मक रूप से मशाल यात्रा निकाली। यह पैदल मार्च जबलपुर के प्रसिद्ध मालवीय चौक से शुरू होकर सड़कों पर निकाला गया, जिसमें शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

इस विरोध मार्च में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समाजवादी पार्टी (SP), सीपीआई, सीपीएम, राष्ट्रीय समानता दल सहित किसान यूनियन और अखिल भारतीय बौद्ध महासभा जैसे कई सामाजिक व राजनीतिक संगठन एकजुट हुए। इंडिया गठबंधन के नेता राम रतन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र की रक्षा और संविधान को बचाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली में एकजुट हुए विभिन्न विपक्षी दलों की तरह स्थानीय स्तर पर भी सभी घटक दल मिलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button