आजमगढ़ में पत्नी को बचाने गए पड़ोसी युवक की हत्या, बौखलाए पति ने लोहे की रॉड से किया हमला, मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस
In Azamgarh, a young neighbor who went to save his wife was murdered; the distraught husband attacked him with an iron rod, causing chaos, and the police engaged in investigation.

मेहनगर/ आज़मगढ़: स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीती आधी रात दलित बस्ती में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी को बचाने गए पड़ोसी की जान चली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। दूसरी तरफ शव को कब्जे में ले लिया गया और औपचारिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राहुल का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद होता था। रविवार रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी के बाद मारपीट करने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी रामजी (40 वर्ष) बीच-बचाव के लिए पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया।इसी दौरान आक्रोशित राहुल ने लोहे की रॉड से रामजी पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।घायल रामजी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चक्रपानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। मामले में मेहनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि हत्या आरोपी राहुल राम को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक करवाई की जा रही है। मृतक राम जी मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करता था दो पुत्र और दो पुत्री का पिता था।



