Azamgarh news :अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पुलिस परिवार के 35 बच्चों को किया सम्मानित 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पुलिस परिवार के 35 बच्चों को किया सम्मानित 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस परिवार के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य तथा आत्मरक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु “वामा सारथी” पहल के अंतर्गत दिनांक 25.04.2026 को आयोजित अंतर्जनपदीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में प्रतिभाग कराया गया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन आजमगढ़ ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फूलपुर में “New Cambridge Sports Cup–2026” के अंतर्गत किया गया, जिसमें लगभग 12 जनपदों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

ताइक्वांडो कोच आरक्षी सुनील कुमार सिंदे के नेतृत्व में पुलिस लाइन आजमगढ़ से कुल 55 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 35 बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में 10 बच्चों ने स्वर्ण पदक, 08 बच्चों ने रजत पदक तथा 17 बच्चों ने कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगे भी खेल एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया गया।

मेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों का विवरण

स्वर्ण पदक (10): शुभा यादव, दीपांशी गुप्ता, सौम्या पटेल, सान्वी यादव, गौरवी गुप्ता, शिवांगी यादव, अभिरित सिंह, आकृति सोलंकर, आर्यन ग्राउंड, याशी यादव

रजत पदक (08): आर्या सिंह, राघव रैन, आस्था यादव, आराध्या सिंह, पारिधि गुप्ता, अनुराग यादव, अन्वी यादव, अयात

कांस्य पदक (17): हर्षित पांडेय, दीपक पांडेय, सौम्या गौतम, श्रुति गौतम, समृद्धि ओझा, दिव्यांशी यादव, सोनिया यादव, औशिका सिंह, दिव्या यादव, आराध्या सोनकर, आशी सिंह, श्रेया, पारिधि कुमारी, स्वाति निषाद, मनीषा, राज, मोनू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button