Azamgarh news :थाना देवगांव पुलिस ने किशोरी के यौन शोषण के आरोपी तथा थाना निजामाबाद पुलिस ने दुष्कर्म एवं नाबालिग से सम्बन्धित अश्लील सामग्री वायरल करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना देवगांव पुलिस ने किशोरी के यौन शोषण के आरोपी तथा थाना निजामाबाद पुलिस ने दुष्कर्म एवं नाबालिग से सम्बन्धित अश्लील सामग्री वायरल करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना देवगांव एवं थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा अलग-अलग अभियोगों में कुल 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

01. थाना देवगांव–

वादी द्वारा थाना देवगांव पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र लालबिहारी राजभर निवासी भोजपुर, थाना देवगांव, आजमगढ़ द्वारा वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार यौन शोषण किया गया। तहरीर के आधार पर थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 322/2026, धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व धारा 5(ल) पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।

उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त सूरज राजभर को उ0नि0 संदीप कुमार मय हमराह हे0का0 शिवप्रकाश यादव व रि0का0 पंकज वर्मा द्वारा दिनांक 15.09.2026 को समय करीब 09:10 बजे पल्हना तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया।

02. थाना निजामाबाद–

वादी द्वारा थाना निजामाबाद पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त रत्नेश अवस्थी पुत्र ओमकार अवस्थी, उम्र करीब 44 वर्ष द्वारा नाबालिग पुत्री के सम्बन्ध में अश्लील, अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो/वीडियो आदि सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी प्रतिष्ठा धूमिल करने तथा परिवार को बदनाम करने की धमकी दी गयी। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 193/2026, धारा 352, 351(3) बीएनएस व धारा 67ए आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के दौरान धारा 11/13 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।

मुकदमे में वांछित अभियुक्त रत्नेश अवस्थी को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 धर्मेन्द्र यादव व का0 शाश्वत त्रिपाठी द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र के पुणे में दिनांक 12.09.2026 को समय करीब 16:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को दिनांक 13.09.2026 को न्यायालय पुणे में प्रस्तुत कर दिनांक 15.09.2026 तक का ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया गया, जिसके उपरान्त अभियुक्त को आजमगढ़ लाया गया।

03. थाना निजामाबाद

वादी द्वारा दिनांक 13.09.2026 को थाना निजामाबाद पर तहरीर दी गयी कि उसकी पुत्री खेत की तरफ शौच के लिए गयी थी, तभी पहले से घात लगाकर बैठे अभियुक्त आकाश पुत्र पूरेधी नट निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, आजमगढ़ द्वारा उसका मुंह दबाकर बाजरे के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर थाना निजामाबाद पर मु0अ0सं0 228/2026, धारा 64(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

मुकदमे में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र पूरेधी नट, उम्र करीब 19 वर्ष को प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय हमराह का0 मोहन मौर्य, का0 सचिन सरोज व म0का0 ममता यादव द्वारा दिनांक 14.09.2026 को समय करीब 14:50 बजे गंधुवई मोड़ से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button