AZAMGARH News:मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की गयी आयोजित

Azamgarh News: A review meeting was held under the chairmanship of the Divisional Commissioner to review the development works of the division on the basis of grading and ranking of various departments displayed on the CM dashboard.

आजमगढ़ 28 अप्रैल:मण्डलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में मंडलायुक्त सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विभिन्न विभागों के ग्रेडिंग एवं रैंकिंग के आधार पर मण्डल के विकास कार्यों एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि योजनान्तर्गत तीनों जनपदों में अधिक से अधिक आवेदन करायें तथा लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों से समन्वय कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कर रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाएं। उन्होने कहा कि जो भी आवेदन निरस्त किया जाए, उसका कारण भी स्पष्ट करें, यदि कोई भी आवेदन बिना किसी कारण के निरस्त किया हुआ पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि छोटी-मोटी कमियों को दूर करते हुए लोगों को योजना का लाभ दिया जाए।जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत आजमगढ़ की प्रगति सबसे कम पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिया कि नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रगति बढ़ायें एवं शत प्रतिशत लाभार्थियों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।जल जीवन मिशन ग्रामीण की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि एफएचटीसी की प्रगति बढ़ाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत हर घर को नल से जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। उन्होने कहा कि 90 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण हो चुके कार्याें को यथाशीघ्र पूर्ण कराते हुए परियोजना को चालू करायें। पोषण अभियान की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि फिल्ड विजिट को बढ़ाते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अभियान के अन्तर्गत कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए। पीएम पोषण योजना अंतर्गत विद्यालयों के निरीक्षण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक विद्यालयों का निरीक्षण करें एवं भौतिक स्थिति की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें तथा निरीक्षण की रिपोर्ट तत्काल पोर्टल पर फीड करायें। उन्होने कहा कि विद्यालयों के भ्रमण के दौरान पाई गयी कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करंे। उन्होने कहा कि स्कूलों में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता, मिड डे मील की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होने कहा कि जिन विद्यालयों द्वारा छात्रों की सबसे कम अथवा सबसे अधिक उपस्थिति की रिपोर्टिंग की जाती है, उन विद्यालयों का भ्रमण कर स्थिति का अवलोकन करें।राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि पेंशन के लम्बित आवेदनों को संबंधित अधिकारी से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करायें। वृद्धावस्था पेंशन के सबसे ज्यादा आवेदन लम्बित पाये जाने पर आयुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी मऊ व आजमगढ़ का स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि जिन लाभार्थियों का ज्यादा से दिनों से पेंशन रूका हुआ है, उसके सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए उनका पेंशन चालू करवायें। उन्होने कहा कि कार्याें में व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रगति सुधारें। उन्होने कहा कि आईजीआरएस पर सबसे ज्यादा शिकायत आने वाले ग्रामों में एडीओ समाज कल्याण को भेजकर प्रकरण का निस्तारण करायें।दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्धारित समय से छात्रवृत्ति के आवेदनों को अग्रसारित कर रैंकिंग में सुधार लाएं तथा स्कूलों स्तर पर लंबित आवेदनों को निर्धारित समय से फॉरवर्ड करायें तथा इसकी नियमित मॉनीटरिंग भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति के प्रकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कार्यों को पूरी गंभीरता के साथ करें एवं रैंकिंग में सुधार लाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को प्रोत्साहित कर आवेदन करायें। उन्होंने पीओ डूडा क़ो निर्देश दिया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना अंतर्गत यथाशीघ्र सत्यापन कराते हुए अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।पर ड्रॉप मोर क्राप माइक्रोइरिगेशन की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि योजना अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराते हुए प्रगति बढ़ाएं। उन्होने कहा कि योजनान्तर्गत स्थापित किये गये उपकरणों का सत्यापन कराया जाए।खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि ट्रांसफार्मर के खराब होने की शिकायत प्राप्त होते ही यथाशीघ्र ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई की जाए एवं आवश्यकतानुसार ट्रांसफार्मरों के क्षमता में वृद्धि भी की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार दैनिक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि स्कूलों के ऊपर से गए हाईटेंशन तारों को हटाने के सम्बन्ध में कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि स्थापित कन्ट्रोल रूम में विद्युत से संबंधित शिकायत आने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवशेष विद्यालयों के विद्युतीकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि विद्युत बिल मंे सुधार हेतु आवेदन को गम्भीरता से लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने जेडी कृषि को निर्देश दिया कि किसानों द्वारा किए गए दावों के सापेक्ष निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक किसानों को नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया जाए। पीएम कुसुम की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि सोलर संयत्र स्थापित करने हेतु किये गये आवेदन के सापेक्ष संयत्र स्थापित करते हुए लक्ष्य को पूरा करें एवं लगे हुए संयत्र का सत्यापन भी करायें।एंबुलेंस 108/102 की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम को कम कर लोगों को इसका लाभ पहुंचाया जाए। मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि दिव्यांग पेंशन के मामले में यदि कोई आवेदन रिजेक्ट होता है, तो उसका कारण स्पष्ट करें। उन्होने कहा कि दिव्यांग पेंशन के लम्बित आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारित किया जाए। सामाजिक वनीकरण की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने वन विभाग को निर्देश दिया कि विभिन्न साइटों पर विजिट कर पौधारोपण की संख्या का सत्यापन सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकरण की गलत रिपोर्टिंग न करें।पशुपालन विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने कहा कि खुले में घूम रहे गोवंश को गौ आश्रय स्थलों मंे पहुंचाया जाए। उन्होने कहा कि मण्डल के तीनों जनपदों में पशुओं का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। शादी अनुदान योजना की समीक्षा में मण्डल की प्रगति कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि में लाभार्थियों का शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास योजना, डे एनआरएलएम, फैमिली आईडी, राज्य योजना, सेतुओं का निर्माण, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, ओडीओपी टूलकिट वितरण, बागवानी, कृषि रक्षा रसायन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, सड़क निर्माण, 15वां वित्त आयोग, 5वां वित्त आयोग, एसबीएम फेस-2 व्यक्तिगत शौचालय, आपरेशन कायाकल्प, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, नई सड़कों का निर्माण आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को योजनान्तर्गत अपेक्षित प्रगति लाते हुए रैंकिंग एवं ग्रेडिंग में सुधार लाने के निर्देश दिये।बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी मऊ विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी बलिया एवं समस्त विभागों के मण्डल स्तरीय/जनपद स्तरीय अधिकारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button