AZAMGARH News:डीआईजी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़ मण्डल की कानून-व्यवस्था मजबूत,बलिया लूट कांड का त्वरित खुलासा

Azamgarh news: Law and order in Azamgarh division strengthened under the leadership of DIG Sunil Kumar Singh, Ballia robbery case solved quickly.

आजमगढ़ मण्डल में कानून-व्यवस्था को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस प्रशासन की सक्रियता और समन्वय स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह की कार्यशैली और नेतृत्व विशेष रूप से सराहनीय रहा।बैठक के दौरान सुनील कुमार सिंह ने जिस तरह से विगत त्योहारों महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, अम्बेडकर जयंती, हनुमान जयंती और परशुराम जयंती—को शांतिपूर्ण और संवेदनशील ढंग से सम्पन्न कराने की जानकारी दी, वह पुलिस विभाग की दक्षता का प्रमाण है। उनके निर्देशन में पुलिस और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हुआ, जिससे हर आयोजन बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में भी प्रभावी पहल की है। अपराधियों के विरुद्ध सख्त पैरवी कर सजा दिलाना, बलिया में लूट की घटना का त्वरित खुलासा कर सामान की बरामदगी सुनिश्चित करना, तथा महिला अपराधों और पास्को एक्ट के मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करना उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।इसके अलावा, सड़कों पर चिन्हित “ब्लैक स्पॉट” पर सुधारात्मक कदम उठाकर दुर्घटनाओं में कमी लाना भी उनकी कार्यकुशलता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। यह न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि जनसुरक्षा के प्रति उनकी सजगता को भी दर्शाता है।कुल मिलाकर, सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में आजमगढ़ मण्डल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में प्रभावी और सराहनीय कार्य हो रहे हैं, जो आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button