Azamgarh news :जान से मारने की नियत से हमला करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जान से मारने की नियत से हमला करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मेंहनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.04.2026 को वादी जगदम्बा सिंह पुत्र स्व0 सुरेश सिंह निवासी ग्राम गौरा थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें आरोप है कि वादी के पोते को गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के बाद विपक्षियों द्वारा एकजुट होकर लाठी-डंडा, लोहे की राड व ईंट से हमला किया गया, जिसमें वादी व उसकी बहन घायल हुईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस संबंध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 133/26 धारा 3(5)/115(2)/352/351(3)/109 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.04.2026 को उ0नि0 आदिल खान मय हमराह का0 सन्दीप यादव द्वारा अभियुक्त शनि प्रजापति पुत्र सतानन्द प्रजापति निवासी ग्राम गौरा थाना मेंहनगर को प्राथमिक विद्यालय गौरा के पास से समय 14:09 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद लोहे की राड बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button