Azamgarh news :गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित चोरी व छिनैती गैंग का सदस्य गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित चोरी व छिनैती गैंग का सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना देवगांव क्षेत्र में चोरी व छिनैती की घटनाओं में संलिप्त गैंग के विरुद्ध की गई कार्रवाई के क्रम में यह तथ्य प्रकाश में आया कि दीपक कुमार पुत्र मंगेराम निवासी अहमदगढ़ थाना झींझाना जनपद शामली गैंग का सरगना है, जो अपने सहयोगी सुरेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी बिरालियन थाना झींझाना जनपद शामली के साथ मिलकर जनपद आजमगढ़ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, छिनैती व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। गैंग के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु दिनांक 14.03.2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया तथा दिनांक 22.03.2026 को थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 104/2026 धारा 2(ख)(1), 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

उक्त गैंग से संबंधित विभिन्न घटनाओं में चोरी, छिनैती, वाहन चोरी तथा पुलिस पर फायरिंग जैसे गंभीर अपराधों के मामले पंजीकृत हैं, जिनमें अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।

वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में दिनांक 27.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में उ0नि0 शकील अहमद खां मय हमराह टीम द्वारा अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी बिरालियन थाना झींझाना जनपद शामली (उम्र 22 वर्ष) को उसके गृह ग्राम से समय 17:30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button