Azamgarh news :साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़िता का पैसा पुलिस ने कराया वापस 

साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़िता का पैसा पुलिस ने कराया वापस 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना रौनापार क्षेत्रान्तर्गत आवेदिका श्रीमती खुशबू मध्देशिया पत्नी प्रदीप मध्देशिया निवासी ग्राम मानिकपुर के खाते से दिनांक 24.10.2025 को साइबर ठगी के माध्यम से ₹25,000/- की धनराशि फ्रॉडस्टर द्वारा निकाल ली गई थी। इस संबंध में आवेदिका के पति प्रदीप कुमार द्वारा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत संख्या 33110250147026 दर्ज कराई गई थी।

प्राप्त शिकायत पर थाना रौनापार की साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय कर उक्त धनराशि को संबंधित खाते में होल्ड कराया गया। तत्पश्चात विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर पीड़िता की ₹25,000/- की धनराशि उसके बैंक खाते में वापस कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button