आजमगढ़ में 15 थानाध्यक्षों का तबादला, एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
मीडिया सेल से लेकर साइबर थाना तक, व्यापक स्तर पर फेरबदल

आजमगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिले के 15 थानाध्यक्षों का के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए कई थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी है।निजामाबाद थाने में हाल ही में छापेमारी के दौरान दरवाजा तोड़ने की घटना के बाद वहां तैनात थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह को हटा दिया गया है। उन्हें अब मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह सिधारी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद की कमान सौंपी गई है। वहीं मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।जारी आदेश के अनुसार, विशेष चोरी अनावरण टीम के प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी को गंभीरपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। गंभीरपुर के प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को मेहनाजपुर भेजा गया है, जबकि मेहनाजपुर के प्रभारी मनीष पाल को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है,इसके अलावा, पीआरओ विनय कुमार सिंह को जीयनपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। जीयनपुर के प्रभारी राजकुमार सिंह को साइबर थाने की कमान दी गई है। कंधरापुर में तैनात अनुराग कुमार को महाराजगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि महाराजगंज के केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर भेजा गया है।बिलरियागंज के प्रभारी सुनील कुमार दुबे को रौनापार की जिम्मेदारी दी गई है। रौनापार के मंतोष सिंह को अहिरौला थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि अहिरौला के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को बिलरियागंज स्थानांतरित किया गया है।साथ ही, साइबर थाने के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है और फूलपुर के प्रभारी सच्चिदानंद यादव को पुलिस लाइन भेज दिया गया है।इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।



