आजमगढ़ में 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Azamgarh murder solved within 24 hours, juvenile delinquent in police custody

आजमगढ़। जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को ग्राम नासिरूद्दीनपुर निवासी रामधारी प्रजापति ने सूचना दी थी कि उनका भतीजा सूरज प्रजापति, जो एक बारात में शामिल होने गया था, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बाद में उसका शव गांव के कब्रिस्तान में झाड़ियों के बीच मिला। घटना के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान 29 अप्रैल को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नैपुरा अंडरपास के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध बाल अपचारी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। बारात के दौरान वह मृतक को पत्तल लाने के बहाने मोटरसाइकिल से सुनसान नहर किनारे ले गया और वहां पहले से पड़ी ईंट से पीछे से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पहले नहर में छिपाया और फिर घसीटकर कब्रिस्तान में झाड़ियों में छुपा दिया।हत्या के बाद आरोपी दोबारा बारात में शामिल हो गया और साक्ष्य मिटाने के लिए खून से सने कपड़े और जूते छिपाकर उन्हें जलाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹310 नकद, एक एंड्रॉयड मोबाइल, Hero HF Deluxe मोटरसाइकिल और घटना के समय पहने गए खून से सने कपड़े व जूते बरामद किए हैं।इस संबंध में थाना तहबरपुर पर मुकदमा संख्या 63/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



