Azamgarh news :महिला की हत्या के आरोप में पति व देवर गिरफ्तार
महिला की हत्या के आरोप में पति व देवर गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत जमीन हरखोरी धन्छुला निवासी सूर्यप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 सत्यदेव सिंह ने थाना अतरौलिया पर लिखित तहरीर दी गई, कि प्रातः लगभग 08:00 बजे प्रतिवादीगण द्वारा वादी की पुत्री सिप्पी सिंह (उम्र लगभग 36 वर्ष) को संतान न होने की बात को लेकर एक राय होकर मारपीट कर हत्या कर दिया जिसके सम्बन्ध में थाना अतरौलिया पर मु0अ0सं0- 161/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेन्द्र नाथ दूबे द्वारा की जा रही है।
विवेचना के क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को थानाध्यक्ष अतरौलिया देवेन्द्र नाथ दूबे मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों 1. पंकज सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह (पति) उम्र 37 वर्ष तथा 2. विनय सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह (देवर) उम्र 24 वर्ष निवासीगण ग्राम रतुआपार थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ को सिकन्दपुर तिराहा से समय करीब 07:50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया ।



