आजमगढ़:भाजपा समर्थकों ने माहुल में मनाया जश्न
Azamgarh: BJP supporters celebrated in Mahul

माहुल (आजमगढ़)। पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में भाजपा सरकार बनने की खुशी में नगर पंचायत माहुल के शिवाजी मेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री के चित्र के साथ उत्सव मनाया।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं सभासद सुजीत जायसवाल ‘आशु’ ने किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।जश्न के दौरान प्रमुख रूप से दिनेश अग्रहरि, अतुल मोदनवाल, सुनील सिंह, विशाल मोदनवाल, सनी शर्मा, संदीप जायसवाल, लालू मोदनवाल, प्रिंस अग्रहरि, संजय गुप्ता और अखिलेश पांडे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की सफलता पर खुशी जताई और भविष्य में भी इसी तरह जनता के बीच कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शिवाजी मेन चौक पर काफी देर तक उत्सव का माहौल बना रहा और राहगीरों का ध्यान भी आकर्षित करता रहा।



