वरिष्ठ पत्रकार की माता का निधन पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
Senior journalist's mother passes away, sparks mourning in journalism world

आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार जगन्नाथ पांडेय की माता, 81 वर्षीय श्यामा देवी का 28 अप्रैल को प्रातः काल लगभग तीन बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।श्यामा देवी के अंतिम संस्कार की विधि गुजरात के अयोध्यापुरम में नर्मदा नदी के पावन घाट पर संपन्न हुई, जहां उनके छोटे पुत्र अयोध्या नाथ पांडेय ने मुखाग्नि दी। शोकाकुल परिवार के बीच नम आंखों और भारी मन से उन्हें अंतिम विदाई दी गई। ब्रह्मभोज का कार्यक्रम शनिवार, 9 मई को आयोजित किया जाएगा।माता के निधन से पांडेय परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव और क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हर किसी की जुबान पर बस एक ही बात है—ईश्वर माता श्यामा देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।इस शोक की घड़ी में आशीष सिंह, मनोज कुमार राय, उपेंद्र कुमार राय, ब्रह्मानंद राय, दिनेश राय पप्पू, संजय राय, श्रीराम यादव (मास्टर), शिक्षक नेता प्रदीप कुमार तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक हरकेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, दिनेश कुमार पांडेय, अशोक पांडेय, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष व शिक्षक उमेश चंद यादव, हरैया ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरविंद यादव, प्रधान धर्मेंद्र यादव, रमेश यादव, विनोद यादव, आशीष यादव, पूर्व महाप्रधान अजय कुमार, रामजीत राम सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।सभी ने एक स्वर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सरलता और मातृत्व सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।



