आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.335 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर शिकंजा

भाग रहे संदिग्ध को घेरकर पकड़ा, झोले से निकला अवैध गांजा
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है।थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध गांजा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी गोसाईं की बाजार उपनिरीक्षक चन्द्र प्रकाश कश्यप अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति झोले में अवैध गांजा लेकर लालगंज की ओर से बालडीह गांव की तरफ आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बालडीह गांव के गेट पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की।कुछ ही देर में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राकेश राय उर्फ कल्लू निवासी बालडीह बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.335 किलोग्राम अवैध गांजा और 2140 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।इस पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में गंभीरपुर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। उनके कार्यभार संभालने के बाद से क्षेत्र में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल है और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
एडिटर आफताब आलम



