AZAMGARH News: थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे की सख्ती से अपराधियों में मचा हड़कंप,पकड़ा गया शादी का झांसा देकर करता रहा रेप

Azamgarh news: Police station in-charge Inspector Bhuvnesh Kumar Choubey's strictness created panic among criminals, a man was caught raping under the pretext of marriage.

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार  पुलिस की तत्परता से मिली सफलता

आजमगढ़। थाना सरायमीर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ले लिया है। पीड़िता द्वारा थाना सरायमीर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त अहमद पुत्र अख्तर निवासी संजरपुर ने विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 106/26 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम सक्रिय हुई और दिनांक 04.05.2026 को उ0नि0 नीरज गौड़ मय हमराह द्वारा अभियुक्त को संजरपुर छाऊ मोड़ से प्रातः लगभग 09:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे के नेतृत्व में सरायमीर पुलिस लगातार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है। उनके कार्यकाल में हिस्ट्रीशीटरों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक तत्वों की सघन चेकिंग की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है।स्थानीय लोगों द्वारा भी थाना प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार चौबे की सक्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की जा रही है।

एडिटर आफताब आलम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button