Azamgarh News:शैक्षिक भ्रमण पर जौनपुर पहुंचे बिंद्रा पब्लिक स्कूल के नौनिहाल, ऐतिहासिक धरोहरों से हुए रूबरू
गोड़हरा, बरदह आजमगढ़।
बिंद्रा पब्लिक स्कूल, गोड़हरा के कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के उद्देश्य से जौनपुर ले जाया गया। इस भ्रमण में लगभग 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। उनके साथ विद्यालय के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं भी मौजूद रहीं। भ्रमण के दौरान बच्चों ने जौनपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
शैक्षिक भ्रमण के दौरान बच्चों को जौनपुर स्थित ऐतिहासिक शाही किला, गोमती नदी के किनारे बना प्रसिद्ध शाही पुल तथा मां मैहर देवी मंदिर, चौकियां धाम का दर्शन कराया गया। इन ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के बारे में शिक्षकों ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें शिक्षाप्रद कहानियों के माध्यम से इन स्थानों के इतिहास, महत्व और उनसे जुड़ी रोचक बातों से परिचित कराया गया।
इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक और वास्तविक जीवन का अनुभव कराना था। ऐतिहासिक इमारतों, नदियों और धार्मिक स्थलों को प्रत्यक्ष देखकर बच्चों में नई चीजें जानने और समझने की जिज्ञासा देखने को मिली। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भ्रमण का आनंद लिया और शिक्षकों से कई सवाल भी पूछे।
भ्रमण के दौरान दोपहर के भोजन में बच्चों को पूरी-सब्जी परोसी गई। सभी बच्चों ने एक साथ बैठकर भोजन किया और आपस में खुशियां साझा कीं। पूरे भ्रमण के दौरान बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।
विद्यालय परिवार की इस पहल से बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन और ज्ञानवर्धक अनुभव भी प्राप्त हुआ। भ्रमण के समापन पर सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए। इस प्रकार का शैक्षिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास, ऐतिहासिक ज्ञान और सामाजिक समझ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
बिंद्रा पब्लिक अवसर पर
गोड हरा स्थित बिंद्रा पब्लिक स्कूल में अइस आयोजन में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर बिंद्रा पब्लिक स्कूल एवं V K कोचिंग सेंटर, गोड हरा के प्रबंधक अजीत यादव ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्य, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की
कार्यक्रम में राकेश शर्मा, ज्योति पाल, प्रांजल राय, खुशबू प्रजापति, आंचल यादव, अलका, प्रियंका, चंदन, अनन्या सिंह, राहुल, अमित यादव एवं हीरामन सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय बच्चोंमें पूरे दिन उत्साह, उल्लास की खुशियों का माहौल बना रहा।



