Azamgarh News:मौका मिला तो देवारांचल का विकास होगी प्राथमिकता- संगीता

रिपोर्ट : कमलाकांत शुक्ल (महाराजगंज, आजमगढ़)

विधानसभा गोपालपुर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रही राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य संगीता तिवारी ने रविवार को बाबा भैरवनाथ के दर्शनोपरांत विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया । इस दौरान विकास चौबे के तेरहीं स्थित पेट्रोल पंप पर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यदि मुझे मौका मिला तो विधानसभा का देवारांचल जहां बाढ़ जैसी तमाम समस्याएं हैं और वह क्षेत्र आज भी विकास से अछूता है, वहां का विकास मेरी प्राथमिकता होगी ।

पार्टी जिसे टिकट देगी उसके साथ जी-जान से लगकर यहां कमल खिलाने का काम करूंगी । यदि यहां पर कमल खिला तो मैं क्षेत्र को लोगों के साथ मिल बैठकर देवारांचल की समस्याओं का स्थाई व प्रभावी समाधान कराऊंगी ।

वर्तमान सपा के क्षेत्रीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास जनप्रतिनिधि की नियति होनी चाहिए, जो वर्तमान विधायक में नहीं है । वह केवल विपक्ष में होने का रोना रोते रहते हैं जिसके कारण यह क्षेत्र विकास से अब तक अछूता है । जबकि योगी जी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा के साथ बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है ।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को जगह-जगह रोककर कंधरापुर, तेरही, देवनपुर, महराजगंज आदि स्थानों पर फूल-मला व ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया । इस दौरान प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री रागिनी त्रिपाठी, विकास चौबे, राकेश चतुर्वेदी, हरिकेश मिश्र, मुन्ना यादव, भारत भूषण मिश्र, राहुल मिश्र, संजय मिश्र, त्रिपुरारी मिश्र आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे तथा उनके समर्थन में नारेबाजी करते दिखे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button