आजमगढ़ में दिनदहाड़े महिला का मंगलसूत्र लूटा,पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश में

A woman's mangalsutra was stolen in broad daylight in Azamgarh; police are searching for the accused using CCTV footage.

आजमगढ़:गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया के पास मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे चलती मोटरसाइकिल से सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए ।घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत 1076 पर फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। 1076 की सूचना पर हरकत में आए गंभीरपुर के पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारीी के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के देहदुवार (लल्लूगंज) गांव निवासी शर्मिला गुप्ता पत्नी विनय गुप्ता अपने भाई अजय गुप्ता के साथ अपने मायके आंवक ,थाना रानी की सराय जा रही थी जैसे ही वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के लहबरिया बाजार से 100 मीटर आगे बढ़ी कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी को पीछे से आकर ओवरटेक करते हुए महिला की गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए जब तक महिला व उसके भाई कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश आजमगढ़ की तरफ भाग गए। इसकी सूचना महिला ने 1076 पर दी। शर्मिला गुप्ता नेमंगलसूत्र की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई है।सूचना पर गंभीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़िता शर्मिला गुप्ता ने अज्ञात के खिलाफ गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। इस संदर्भ में गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button