रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधाके लिए मऊ से जोधपुर के लिए 24मई मेसे 12 जुलाई तक चलाएगी ट्रेन।
मऊ।वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन जोधपुर से 24 मई से 12 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को तथा मऊ से 26 मई से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 24 मई से 12 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक रविवार को जोधपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर पीपाड़ रोड से 17.40 बजे, गोटन से 18.20 बजे, मेड़ता रोड से 18.55 बजे, रेन से 19.04 बजे, डेगाना से 19.32 बजे, मकराना से 20.08 बजे, कूचामन सिटी से 20.24 बजे, नावा सिटी से 20.55 बजे, फुलेरा से 22.02 बजे, जयपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन बांदीकुई से 00.55 बजे, मण्डावर महुआ रोड से 01.21 बजे, खेड़ली से 01.39 बजे, नदबई से 01.56 बजे, भरतपुर से 02.25 बजे, मथुरा जं. से 04.10 बजे, हाथरस सिटी से 04.55 बजे, कासगंज से 06.05 बजे, फर्रुखाबाद से 08.15 बजे, कन्नौज से 09.17 बजे, कानपुर सेंट्रल से 12.01 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.35 बजे, अयोध्या कैंट से 16.35 बजे, अयोध्या धाम जं. से 17.02 बजे, शाहगंज से 20.55 बजे, खोरासन रोड से 21.32 बजे, आजमगढ़ से 22.15 बजे तथा मुहम्मदाबाद से 22.47 बजे छूटकर मऊ 23.20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 26 मई से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से 04.00 बजे प्रस्थान कर मुहम्मदाबाद से 04.32 बजे, आजमगढ़ से 05.05 बजे, खोरासन रोड से 05.47 बजे, शाहगंज से 07.05 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.32 बजे, अयोध्या कैंट से 09.00 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 11.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 13.55 बजे, कन्नौज से 15.05 बजे, फर्रुखाबाद से 16.12 बजे, कासगंज से 18.00 बजे, हाथरस सिटी से 19.05 बजे, मथुरा जं. से 20.30 बजे, भरतपुर से 22.10 बजे, नदबई से 22.35 बजे, खेड़ली से 22.52 बजे, मण्डावर महुआ रोड से 23.35 बजे, दूसरे दिन बाँदीकुई से 00.32 बजे, जयपुर से 02.25 बजे, फुलेरा से 03.25 बजे, नावा सिटी से 03.59 बजे, कूचामन सिटी से 04.13 बजे, मकराना से 04.27 बजे, डेगाना से 05.15 बजे, रेन से 05.54 बजे, मेड़ता रोड से 06.15 बजे, गोटन से 06.35 बजे तथा पीपाड़ रोड से 07.12 बजे छूटकर जोधपुर 08.40 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे। उक्त जानकारी अशोक कुमार,जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।



