Azamgarh News: भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ने बौवापार में किया स्व गणना के लिए प्रेरित*  

*भाजपा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ने बौवापार में किया स्व गणना के लिए प्रेरित*

_नोडल शिक्षक बृजेश कुमार व बिजेंद्र यादव रहे मौजूद_

*ठेकमा, आजमगढ़।* भारतीय जनता पार्टी के ठेकमा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने ग्रामसभा बौवापार पहुंचकर ग्रामीणों को स्व गणना के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान उन्होंने नोडल संकुल शिक्षक बृजेश कुमार प्रज्ञा, बिजेंद्र यादव एवं उपेंद्र से मुलाकात कर स्व गणना कार्य में तेजी लाने पर चर्चा की। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि स्व गणना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

उन्होंने शिक्षकों व कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और सही आंकड़े एकत्र करने की अपील की। मौके पर कई ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button