दोहरीघाट औड़िहार मेमू ट्रेन क्षेत्र के लिए बनेगी लाइफ़ लाइन: अश्विनी वैष्णव

– दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन को दिल्ली से रेलमंत्री ने वीसी के माध्यम किया शुभारम्भ
– प्रदेश के कैबिनेट एके शर्मा और घोसी सांसद राजीव राय ने भी दोहरीघाट स्टेशन पर सभा को किया सम्बोधित
– नई मेमू ट्रेन के शुभारम्भ से लोगों में दौड़ी खुशी की लहर
– मऊ और गोरखपुर के लोगों को भी मिलेगी सुविधा
– भाजपा सपा नेताओं में मेमू ट्रेन के चलाने की होड़ रही।
मऊ।दोहरीघाट।
दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारम्भ हजारों लोगों की उपस्थिति तथा कैबिनेट मंत्री की उपस्थिति में सोमवार की शाम चार बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली से हरी झण्डी दिखाकर वर्चुवल शुभारम्भ किया। इस दौरान दोहरीघाट स्टेशन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने भी प्रतिनिधित्व करते हुए सभा को सम्बोधित किया। उद्घाटन समारोह में सपा, भाजपा कार्यकर्ताओं में कई बार झड़प भी हुई।
दिल्ली से आयोजित वर्चुअल सभा को सम्बोधित करते हुए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि यह मेमो ट्रेन मऊ के साथ ही गोरखपुर जनपद के गोला , बड़हलगंज आदि क्षेत्रों के लिए लाइफ लाइन साबित होगी। वहीं व्यापारियों को व्यापार में भी काफी सहुलियत मिलेगी। उधर दोहरीघाट स्टेशन पर प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने कहा कि दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेंन नहीं है, बल्कि यह जनपद समेत पूरे क्षेत्र के विकास का पहिया है। इस बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन दोहरीघाट , घोसी, अमिला सहित आसपास और गोरखपुर जनपद के दक्षिणाचल के लोगों के लिए यातायात का सुगम साधन होगी। कैबिनेट मंत्री शर्मा ने कहा कि इस ट्रेन के चलने से गोंठा की प्रसिद्ध भेली एवं दोहरीघाट की दाल की बिक्री में काफी सहुलियत होगी। इस रेल मार्ग पर लम्बी दूरी की और ट्रेनों के साथ दोहरीघाट से सहजनवा तक बन रहे रेल मार्ग निर्माण को जल्द पूरा करने को लेकर बात हुई है। दोहरीघाट सहजनवा रेल मार्ग के बन जाने से जनपद के उत्तरी भाग के साथ गोरखपुर जनपद के दक्षिणी भाग के लोगों के लिए विकास का मार्ग खुल जाएगा।किसान अपना उत्पाद अब स्वयं ही छोटी-बड़ी मंडियों में बेच सकेंगे। इससे एक तरफ जहां किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होगी, वहीं किसानों की आर्थिक दशा में भी सुधार होगा। घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि इस ट्रेन का श्रेय सीधे-सीधे घोसी लोकसभा की जनता को जाता है। कहा कि मेरे घोसी के मालिकों ने जो आशीर्वाद दिया है उसकी गूंज संसद में सुनाई दे रही है। घोसी की जनता की जो भी मांगे है उसे पूरा करने के लिए उनकी आवाज बनकर संसद में हमेशा उठता रहूंगा। जिसपर रेल मंत्री का आश्वासन भी मिल चुका है। साथ ही दोहरीघाट से भी लंबी दूरी की ट्रेनों को महानगरों के लिए चलाने की मांग किया है। जल्द ही घोसी की जनता को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इस दौरान दोहरीघाट ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, दोहरीघाट नगर पंचायत अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता, डा शाहनवाज खान, बंटी राय,सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव घोसी पूर्व प्रमुख डा सुजीत सिंह, घोसी चेयरमैन मुन्ना गुप्ता,विपिन द्विवेदी,सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button