आजमगढ़:शिब्ली नेशनल कॉलेज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान

डिजिटल स्वगणना प्रक्रिया पर शिब्ली नेशनल कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़:14 मई, 2026 को शिब्ली नेशनल कॉलेज में शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के समन्वयक बी.एड. विभाग के प्रोफेसर डॉ. आसिफ़ कमाल रहे तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर, प्रो. मोहम्मद खालिद ने की। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर नवी हसन द्वारा किया गया।

Azamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने जनगणना 2027 में नागरिकों की सहभागिता एवं स्वगणना की उपयोगिता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज़फ़र आलम ने स्वगणना के सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि सही एवं सटीक जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं का आधार होती है।

Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

 

वहीं कॉमर्स विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. बदीउज़्ज़मा ने स्वगणना की तकनीकी प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डिजिटल माध्यम से नागरिक किस प्रकार सरलता से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. मोहम्मद खालिद ने कहा कि जनगणना केवल आँकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की भावी नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button