Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू करते हुए पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई।
Azamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छीही गांव निवासी अनिल गुप्ता पुत्र रामबली गुप्ता गुरुवार को कंधरापुर थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनके भाई अमित गुप्ता पुत्र रामधनी गुप्ता बीते 10 मई को एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताया गया कि बस संख्या BR 33 PA 8292 से हुए हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार चल रहा था।
परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे इलाज के दौरान अमित गुप्ता की मौत हो गई। शव को मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में रखा गया है। मामले में मृतक के भाई अनिल गुप्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर विधिक कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार इस मामले में पूर्व से ही मु0अ0सं0 113/2026 धारा 281, 125(ए), 125(बी) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक अमित पाल कर रहे हैं।
आजमगढ़:शिब्ली नेशनल कॉलेज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान
थाना पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद उपनिरीक्षक अमित पाल को अग्रिम कार्रवाई एवं पंचायतनामा की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं पोस्टमार्टम ड्यूटी के लिए कांस्टेबल विपिन वर्मा और आरक्षी रवि यादव को आवश्यक दस्तावेजों के साथ रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



