Azamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जनपद के कंधरापुर थाना क्षेत्र के विजरवा गांव स्थित शिवालिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Azamgarh News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कंधरापुर क्षेत्र के बाकीपुर सोनहरिया निवासी गोरख यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अवधेश यादव 12 मई की रात करीब 11 बजे रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान विजरवा स्थित शिवालिक स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों द्वारा घायल अवधेश यादव को इलाज के लिए श्याम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, जुनेदगंज आजमगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 14 मई को उसकी मौत हो गई।
आजमगढ़:शिब्ली नेशनल कॉलेज में जनगणना 2027 को लेकर जागरूकता अभियान
मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 186/26 के तहत धारा 281, 125(ए), 125(बी) व 106 बीएनएस में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सौंपी गई है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



