Latehar News: उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिका का किया औचक निरीक्षण
Latehar News: Deputy Commissioner Conducts Surprise Inspection of Community Health Centre, Manika
सुनील कुमार
लातेहार। उपायुक्त श्री संदीप कुमार के द्वारा मनिका प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मनिका का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
Ranchi News: लोग समय सीमा के अंदर मकान नियमितीकरण के लिए करें आवेदन: सुदिव्य कुमार
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर, विभिन्न वार्डों, ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, प्रसव कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जांच की तथा मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
इस दौरान उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित पलाश दीदी कैफे–दीदी कैंटीन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कैंटीन में उपलब्ध खाद्य सामग्री, साफ-सफाई एवं संचालन व्यवस्था की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने कैंटीन के माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने,
आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री अजय कुमार रजक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्री श्रेयांश, संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे।


