मध्यप्रदेश में भव्य स्वरूप में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस,14 नवंबर को जबलपुर में होगा राज्य स्तरीय आयोजन…
मध्यप्रदेश में भव्य स्वरूप में मनेगा जनजातीय गौरव दिवस,14 नवंबर को जबलपुर में होगा राज्य स्तरीय आयोजन...

मध्यप्रदेश में जनजातीय गौरव और आदिवासी जननायकों के सम्मान को लेकर सरकार बड़े स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने जा रही है। आगामी 14 नवंबर को जबलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री और केंद्र की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम की तैयारियों और सरकार की मंशा को लेकर आज जबलपुर पहुंचे मंत्री विजय शाह और मंत्री संपतिया उइके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।मध्यप्रदेश सरकार का कहना है कि आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और जनजातीय नायकों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता रही है। इसी उद्देश्य से 14 नवंबर को जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री विजय शाह और मंत्री संपतिया उइके ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री और दिल्ली से केंद्रीय मंत्री सहित अनेक विशिष्ट हस्तियां शामिल होंगी।
वहीं मंत्री विजय शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने आदिवासी जननायकों के योगदान की अनदेखी की और उन्हें वह सम्मान व पहचान नहीं दी,जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार आदिवासी महापुरुषों के गौरवशाली इतिहास को सामने लाने का काम कर रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार ने आदिवासी जननायकों की वीरगाथाओं को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कर नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया है,ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने महापुरुषों के संघर्ष,बलिदान और शौर्य से परिचित हो सकें…फिलहाल,14 नवंबर को जबलपुर में होने जा रहा जनजातीय गौरव दिवस का यह आयोजन आदिवासी संस्कृति,परंपरा और जननायकों के सम्मान को समर्पित होगा। अब देखना होगा कि इस भव्य आयोजन के जरिए सरकार जनजातीय समाज तक अपना संदेश किस तरह पहुंचाती है….
बाइट – कुंवर विजय शाह,कैबिनेट मंत्री…
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



