जबलपुर में फिरौती के लिए अपहरण, ओमती पुलिस ने मंडला से चारों आरोपियों को दबोचा
Jabalpur kidnapping for ransom: Omati police nab four accused from Mandla
जबलपुर। शहर के सिविक सेंटर में दिनदहाड़े अपहरण की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को ओमती थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर सिद्धार्थ नागदेव का अपहरण कर लिया था। 10 नवंबर को सचिन नागदेव की दवा दुकान एसएम फार्मा के सामने काले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो से पहुंचे बदमाशों ने सिद्धार्थ को जबरन गाड़ी में बैठाया और फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी **संपत उपाध्याय** के निर्देश पर एएसपी **आयुष जाखड़**, सीएसपी **सोनू कुर्मी** के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी **शैलेन्द्र सिंह** ने विशेष टीमें गठित कीं। पुलिस ने जबलपुर से मंडला तक आरोपियों का पीछा किया और टिकुरिया थाना क्षेत्र में दबिश देकर चारों आरोपियों को स्कार्पियो सहित पकड़ लिया। अपहृत सिद्धार्थ को सकुशल बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में अविरल उर्फ स्वराज सिंह सेंगर, इमरान खान, आकाश छिपेलकर और रिषभ पटेल शामिल हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो, दो चाकू और पांच मोबाइल जब्त किए हैं। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बाइट सीएसपी सोनू कुर्मी
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



