Azamgarh News: कॉलर द्वारा 1098 पर फोन करते ही बड़ी तत्परता से मौके पर पहुंची एंटी रोमियो तथा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
कॉलर द्वारा 1098 पर फोन करते ही बड़ी तत्परता से मौके पर पहुंची एंटी रोमियो तथा चाइल्ड हेल्पलाइन टीम
आजमगढ़ 14 मई, 2026/
कन्ट्रोल रुम नम्बर- 1098 में दिनांक 12 मई 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर कालर द्वारा बताया गया कि हम हीरापट्टी (शिवा जी नगर) स्थित फातिमा पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं, विद्यालय में अवकाश के बाद घर जाते समय लगभग 12:30 बजे अश्लील कमेंट व छेड़खानी की जाती है। तत्पश्चात जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के निर्देश पर कालर द्वारा बताये गये विद्यालय पर चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम व महिला थाना से एन्टी रोमियो पुलिस द्वारा जागरुकता व स्टीकर चस्पा किया गया और विद्यालय में प्रतियोगिता कराकर बच्चों को प्रोत्साहन हेतु कापी पेंसिल और कटर वितरित किया गया, कालर द्वारा बताये गये चिन्हित स्थानों पर संयुक्त अभियान चलाया गया।
कालर द्वारा इस अभियान के उपरान्त दूरभाष पर मा० उ०प्र० सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता जाहिर किया गया।



