Jabalpur news:सरकारी एम्बुलेंस में अवैध वसूली के आरोप से मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Jabalpur News: Allegations of illegal recovery in government ambulances created a stir, 24-hour ultimatum

जबलपुर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को मुफ्त एम्बुलेंस सुविधा देने वाली सरकारी व्यवस्था पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जन कल्याण संघ ने ‘अस्पताल सुधारो अभियान’ के तहत सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपते हुए एम्बुलेंस सेवा में कथित वसूली का मामला उठाया।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रोहित कुरिल और प्रदेश सचिव एडवोकेट विकास कुमार सोनी ने आरोप लगाया कि जिस सरकारी एम्बुलेंस सेवा का उद्देश्य संकट में मरीजों को राहत देना है, उसी के नाम पर जरूरतमंदों की जेब पर बोझ डाला जा रहा है।
संघ पदाधिकारियों के मुताबिक, कटनी जिले के बकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गर्भवती महिला सुकृति लोधी को जननी सुरक्षा 108 एम्बुलेंस से जबलपुर लाया जा रहा था, लेकिन खड़रा ग्राम के पास उसे दूसरी एम्बुलेंस में स्थानांतरित किए जाने की बात सामने आई। वहीं बहोरीबंद क्षेत्र से आई एक अन्य गर्भवती महिला को एम्बुलेंस से लाने और वापस छोड़ने के एवज में कथित तौर पर 4 हजार रुपये वसूले गए। सवाल यह है कि जब जननी एक्सप्रेस की सेवा निःशुल्क है, तो फिर गर्भवती महिलाओं से हजारों रुपये किस आधार पर लिए जा रहे हैं? संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित एम्बुलेंस के सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग की है।
बाइट-एड.रोहितकुरिल प्रदेश अध्यक्ष, जन कल्याण संघ
बाइट-एडवोकेट विकास सोनी — प्रदेश सचिव, जन कल्याण संघ
बाइट-नवीन कोठारी सीएमएचओ, जबलपुर
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



