जबलपुर पहुंचे दामोदर यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा पर साधा निशाना
Damodar Yadav, who arrived in Jabalpur, targeted Dhirendra Krishna Shastri's visit.

जबलपुर:आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व दलित पिछड़ा आदिवासी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव जबलपुर पहुचे जहां पर उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यात्रा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में अनेक सम्माननीय संत हुए हैं जिन्होंने मानवता का पाठ पढ़ाया लेकिन आजकल धीरेंद्र शास्त्री जैसे कुछ अनपढ़ तथाकथित कथावाचक झूठे जादू टोना दिखाकर समाज में अंधविश्वास और पाखंड फैला रहे हैं जबलपुर दौरे पर पहुंचे अम्बेडकरवादी नेता दामोदर यादव ने आगे कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सत्ताधारी भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं और उन्होंने घोषणा की है कि वह भारत को हिंदू राष्ट बनाने के लिए बुंदेलखंड क्षेत्र में 11 अक्टूबर से 500 किलोमीटर की रथ यात्रा निकाल रहे हैं उनकी मांग भारतीय संविधान की मूल भावना के खिलाफ है संविधान की प्रस्तावना के अनुसार ही भारत पंत निरपेक्ष है इसलिए धीरेंद्र शास्त्री की गैर संवैधानिक यात्रा को रोकने के लिए हमने सीएम, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सभी जिम्मेदार लोगों को शिकायत दी है साथ ही यह भी कहा है कि अगर धीरेंद्र की सांप्रदायिकता फैलाने और देश की अखंडता को नुकसान पहुंचाने वाली यात्रा को शासन-प्रशासन द्वारा नहीं रोका तो फिर हम जबलपुर उच्च न्यायालय की शरण में भी जाएँगे प्रदेश सरकार के गलत रवैया का जवाब देते हुए और धीरेंद्र शास्त्री के गलत मंसूबों को विफल करने के लिए हम सम्पूर्ण प्रदेश में बहुजन राष्ट्र की माँग को लेकर यात्रा निकालेंगे जिसकी शुरुवात जबलपुर से हीं की जाएगी इसके साथ ही दामोदर यादव ने राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर भी उन पर निशाना साधा है इतना ही नही मध्य प्रदेश में आने वाले सभी चुनावो में आजाद समाज पार्टी के प्रत्यासी मैदान में उतारने का ऐलान किया है
बाइट राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर यादव
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



