Azamgarh News: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव की पहल से गांवों में फैली रोशनी, हाई मास्क लाइट लगने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव की पहल से गांवों में फैली रोशनी, हाई मास्क लाइट लगने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र में लंबे समय से मांग की जा रही थी, आखिरकार पूरी हो गई। क्षेत्र के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव के पहल पर दो महत्वपूर्ण स्थानों पर हाई मास्क लाइट लगवाई गई, जिससे गांव, शिव मंदिर और बाजार क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठे। इस सामाजिक कार्य को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार पहली हाई मास्क लाइट पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में लगवाई गई। यह मांग काफी समय से भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय द्वारा की जा रही थी। मंदिर और बाजार क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी न होने के कारण श्रद्धालुओं और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब हाई मास्क लाइट लग जाने से पूरे क्षेत्र में उजाला फैल गया है और लोगों को काफी राहत मिली है।
वहीं दूसरी हाई मास्क लाइट चांदपुर गांव के मुख्य चौराहे पर लगवाई गई। यह कार्य समाजसेवी एवं पत्रकार बबलू राय के विशेष निवेदन पर शुक्रवार को पूरा कराया गया। चौराहे पर अंधेरा होने के कारण आए दिन राहगीरों और ग्रामीणों को परेशानी होती थी। हाई मास्क लाइट लगने के बाद अब चौराहा पूरी तरह रोशन हो गया है, जिससे लोगों में खुशी और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
ग्रामीणों ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव लगातार क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका समाधान कराने में जुटे रहते हैं। चाहे सड़क, बिजली, पानी या जनसुविधाओं से जुड़े कार्य हों, वे हमेशा आम जनता की आवाज बनकर सामने आते हैं। लोगों ने कहा कि हाई मास्क लाइट लगने से न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि बाजार और गांव की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रप्रकाश राय ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की जरूरतों को समझकर इस प्रकार के कार्य कराना वास्तव में सराहनीय पहल है। वहीं समाजसेवी एवं पत्रकार बबलू राय ने भी कहा कि जनहित के कार्यों में रमेश यादव हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं और क्षेत्र की जनता उनके कार्यों से संतुष्ट है।
ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्यों की गति जारी रहेगी और क्षेत्र लगातार प्रगति की ओर बढ़ता रहेगा।



