Azamgarh news :जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत मा० जनपद न्यायाधीश सहित समस्त मा० न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया की गई पूर्ण

जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत मा० जनपद न्यायाधीश सहित समस्त मा० न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया की गई पूर्ण

जनगणना देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

 

जनपद न्यायालय परिसर में जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान के तहत मा० जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश पाण्डेय सहित समस्त मा० न्यायाधीशों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्व-गणना के प्रति जागरूक किया गया तथा जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।

मास्टर ट्रेनर इंजीनियर कुलभूषण सिंह ने स्व गणना के विषय में विस्तार से बताया तथा मास्टर ट्रेनर अरविंद यादव, समीउल्लाह अंसारी, एवं फील्ड ट्रेनर कंचन मौर्य, अनुपमा दुबे, शुभम, मांधाता सिंह,उमेश यादव, यशवंत, बृजेश श्रीवास्तव, सुग्रीव ने स्व गणना कराई।

जनपद न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश तथा न्यायालय के कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्व गणना हेतु प्रेरित करें, जिससे सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों के माध्यम से विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित किया जा सके। जनगणना देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना 2027 में स्व-गणना की व्यवस्था नागरिकों को सरल, सुगम एवं पारदर्शी माध्यम उपलब्ध कराती है। नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं।

इस अवसर पर न्यायालय के समस्त मा० न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्व-गणना प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई तथा ऑनलाइन माध्यम से गणना करने के तरीके भी बताए गए। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिकाधिक नागरिक स्व-गणना प्रक्रिया से जुड़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button