Azamgarh news:प्रधानाध्यापक अनिल सरोज के सेवानिवृत होने पर भव्य विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Azamgarh News: Grand Farewell Ceremony Organized on the Retirement of Headmaster Anil Saroj

ठेकमा, आजमगढ़।शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय पसिका के प्रधानाध्यापक अनिल सरोज के सेवानिवृत्ति उपरांत शनिवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन सागर पैलेस ठेकमा में बड़े ही सम्मान एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालगंज के विधायक बेचई सरोज व विशिष्ट अतिथि महाप्रधान अरविंद सरोज रहे ।कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उनके दीर्घ शैक्षिक योगदान की सराहना की।

Azamgarh News: जहां कानून की कलम मजबूत हुई, वहां इंसाफ की आवाज और बुलंद हो गई”

 

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अनिल सरोज जी ने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने, बच्चों में अनुशासन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास हेतु उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी सरलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं सहयोगात्मक व्यवहार सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर काल बनकर दौड़ी रफ्तार, आजमगढ़ में दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, खुशियां मातम में बदली

 

विदाई समारोह में भावुक क्षण भी देखने को मिले, जब सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए। अपने संबोधन में अनिल सरोज जी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा सेवा उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय रही है और विद्यालय परिवार से मिला स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

भाजपा के जिलामंत्री ने घोसीक्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण को लेकर डीएम को दिया पत्र

कार्यक्रम का संचालन नंदलाल मौर्य एवं रामकुमार यादव ने गरिमामय ढंग से किया तथा अंत में सभी उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर नवनीत यादव , संतोष यादव, ओम प्रकाश यादव , मनीष गुप्ता, राजेश सरोज, मुन्नीलाल, सुरेन्द्र बहादुर,गुलाब प्रसाद, हरिप्रकाश,विजयकृष्ण यादव,सुभाष सरोज सहित पूरे ब्लॉक के शिक्षक शिक्षामित्र,अनुदेशक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button