मऊ रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा हेतु मेडिकल स्टोर का आवंटन

Allotment of a Medical Store for Passenger Amenities at Mau Railway Station

वाराणसी 18 मई, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने यात्रियों को उन्नत यात्री सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के नेतृत्व में मंडल द्वारा एन.एफ.आर (गैर किराया राजस्व) पहल के तहत मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक मेडिकल स्टोर के आवंटन के लिए ई-नीलामी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह मेडिकल स्टोर दवा दोस्त फार्मा प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया है, जो पूर्वोत्तर रेलवे में इस प्रकार का पहला आवंटन है।

इस आवंटन से रेलवे को लगभग 2 लाख रुपये प्रति वर्ष का राजस्व प्राप्त होगा, और अनुबंध अवधि के दौरान कुल अनुबंध मूल्य लगभग 10 लाख रुपये होगा। लाइसेंस धारी संरचना के निर्माण की पूरी लागत के साथ-साथ बिजली शुल्क भी वहन करेगा, जिससे रेलवे को बिना किसी वित्तीय बोझ के अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। यह पहल स्टेशन परिसर में आवश्यक दवाओं और बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करके यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी।

 

अशोक कुमार

जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button