Palamu News: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच मनोनयन पत्र वितरित
Palamu News: Nomination letters distributed among the newly appointed office bearers of the Palamu District Congress Committee.
सभी पदाधिकारी कदम से कदम मिलाकर संगठन को सशक्त ओर मजबूत करें: चंद्रशेखर शुक्ला
जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा, घर-घर चलो अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें पदाधिकारी
Palamu News: पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच मनोनयन पत्र वितरित
विशेष संवाददाता
Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने की जबकि मंच संचालन मो. गुलाम नबी ने किया। नवनियुक्त पदाधिकारी का मनोनयन पत्र वितरण समारोह का आयोजन पलामू जिला अंतर्गत शाहपुर में स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट मे आयोजित की गई। मौके पर मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने पार्टी के विचारों और आदर्शों के बारे मे जानकारी दी। कहा कि पलामू जिले के सभी पदाधिकारी जिलाध्यक्ष विमला कुमारी के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को सशक्त ओर मजबूत करने का काम करेंगे। पलामू की धरती ऐतिहासिक रही है।
आज भी हर घर में पुराने कांग्रेसी मौजूद हैं उन सभी को एकत्र कर पुराना विश्वास पैदा करना है। आने वाले दिन में पलामू प्रमंडल में कांग्रेस का परचम लहराएगा। जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि संगठन सृजन के तहत संगठन कार्य को आगे बढ़ाते हुए सभी विधानसभा और प्रखंड में पदाधिकारी कांग्रेस के विचारधारा को घर घर पहुंचाएंगे। कहा कि पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लाने के लिए जनमानस की समस्याओं के निदान हेतु सड़क से सदन तक पार्टी को ले जाएंगे। जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने चलो घर घर तक अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
Palamu news: डेडीकेटेड प्रीमियर स्कूल में शुरू हुआ समर कैंप का आयोजन
मौके पर
विशिष्ट अतिथ प्रदेश कोऑर्डिनेटर रामाशीष पांडेय और प्रदेश सचिव रामचंद्र दीक्षित ने पलामू के सभी पदाधिकारियों को पार्टी हित में अपना कुछ समय पार्टी के लिए निकलने को कहा। साथ ही विधानसभा में बूथ कमेटी बनाने पर जोर देने को कहा। मौके पर जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों में क्रमशः उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव को मनोनयन पत्र दिया गया। समारोह में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, नवल किशोर पाठक, नसीम खान, अरविंद पासवान, मिथिलेश सिंह, विश्राम दुबे, रिजवान खान, राजेश चौरसिया, महासचिव गोपाल त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र कमलापुरी, माइकल हुसैन, विवेक त्रिपाठी, राजा पाठक, गोपाल शर्मा, मुकेश यादव, धनंजय पाठक, रंजन दुबे, बृजकिशोर तिवारी, अर्जुन सिंह, परीक्षित दुबे, अशोक सिंह, मधुलता पांडेय, मो. इम्तियाज खान, विनोद पाठक, जतरू उरांव, मो.खालिद राजा, नंदकिशोर मिश्रा, रामानंद पाठक, सचिव सुनीता श्रीवास्तव, शंकर तिवारी, संजय बर्मन, उदय दुबे, हुजैफा खान, अभय कुमार पांडेय, रविंद्र कुमार, मजदूर कांग्रेस अनिल सिंह, सलमा बानो, सरिता देवी, यूथ कांग्रेस डाल्टनगंज विधानसभा अध्यक्ष मो.शोएब अख्तर ,सेवादल हेमंत कुमार समेत कई शामिल थे।



