Azamgarh News: बिजली समस्या से संबंधित फोन कॉल 24 घंटे रिसीव करेंगे विद्दुत कर्मी*

*बिजली समस्या से संबंधित फोन कॉल 24 घंटे रिसीव करेंगे विद्दुत कर्मी*

पवई नरसिंह। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देने की पहल की है। विद्दुत उपकेंद्र पवई के उप खण्ड अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब बिजली समस्या से संबंधित फोन कॉल 24 घंटे रिसीव किए जाएंगे, ताकि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो सके।

उपखंड अधिकारी अवधेश सिंह यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराबी तथा फाल्ट जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशान न होना पड़े, इसके लिए विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारी हर समय उपलब्ध रहेंगे।

उन्होंने कहा कि किसी भी गांव या कस्बे में विद्युत आपूर्ति बाधित होने, तार टूटने, ट्रांसफार्मर जलने अथवा अन्य तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर तत्काल टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी समस्या की जानकारी सीधे विभागीय नंबरों 9532017643, 9532209157 पर दें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button