Azamgarh news :चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना मेहनगर के प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार मय S.I. आदिल खाँ व हमराह पुलिस टीम द्वारा तलाश वांछित/वारंटी एवं रात्रि गश्त के दौरान ग्राम मटरुगंज ठुठवा मुस्तफाबाद स्थित प्रिंस इंजीनियरिंग वर्कशॉप के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अवधराज यादव पुत्र स्व0 राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 42 वर्ष बताया।

चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किए जाने पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर उसे समय करीब 23:22 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर तथा 100 रुपये नगद बरामद हुए। अभियुक्त से उक्त असलहा रखने का वैध लाइसेंस मांगे जाने पर वह प्रस्तुत नहीं कर सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button