Azamgarh news:जनगणना में मकान संख्या की जा रही प्रदान , खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में फील्ड ट्रेनर व प्रगणक कार्य को दे रहे अंतिम रूप 

Azamgarh News: House numbers are being assigned during the census; under the leadership of the Block Education Officer, field trainers and enumerators are giving the final touches to the work.

 

आजमगढ़ पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गोकशी की घटना में संलिप्त गोतस्कर घायल

गंभीरपुर /आजमगढ़।जनगणना 2027 के अंतर्गत मेहनगर तहसील क्षेत्र में जनगणना कार्य लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ग्राम रानीपुर रजमो में स्थित प्रसिद्ध मां अगवानी मंदिर को जनगणना मकान संख्या प्रदान की गई। यह कार्य खंड शिक्षा अधिकारी मुहम्मदपुर रवि प्रकाश के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फील्ड ट्रेनर अंजनी मिश्र तथा प्रगणक नीरज यादव द्वारा मंदिर को विधिवत जनगणना नंबर आवंटित किया गया।

Chatra News: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

कार्यक्रम के दौरान सुपरवाइजर रमाकांत, घनश्याम उपाध्याय, अबू गानिम, वीरेंद्र यादव एवं महेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सभी ने जनगणना कार्य को सफल बनाने हेतु लोगों से सहयोग की अपील की तथा जनगणना के महत्व के बारे में जानकारी दी।

एक्ट्रेस शीना चौहान का दमदार मॉडर्न लुक फ्लोरिडा के खूबसूरत सनसेट के बीच आया नजर – देखें तस्वीरें

इसी क्रम में थाना गंभीरपुर को भी जनगणना मकान संख्या प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्र की प्रगणक रागिनी उपस्थित रहीं। जनगणना टीम द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सरकारी एवं गैर सरकारी भवन को निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत जनगणना नंबर दिया जा रहा है, जिससे आगामी जनगणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।

आजमगढ़ में दंपति की रहस्यमयी मौत, पुत्री ने भाइयों पर लगाया जहर देने का आरोप,संपत्ति बंटवारे के विवाद के बाद दंपति की मौत से इलाके में हड़कंप

खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button