आजमगढ़ में रिश्तेदारी के प्यार में झांसा:भाभी की बहन से 6 साल तक रेप,निजी फोटो वीडियो किए वायरस
In Azamgarh, the love of a relative was deceived: sister-in-law's sister was raped for 6 years, private photos and videos were made viral.

आजमगढ़ :शादी का झांसा देकर 06 वर्षों तक दुष्कर्म करने व अश्लील फोटो/वीडियो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार,वादिनी मुकदमा ने थाना मेहनगर पर तहरीर दिया कि वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल आती जाती थी ।
Azamgarh news:हत्या के मामले में तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास
इसी दौरान उसकी बहन का देवर प्रशान्त कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ उससे बात चीत करने लगा तथा शादी का झांसा देकर करीब 06 वर्षों तक दुष्कर्म किया तथा अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया । वादिनी ने शादी करने के लिए कहा तो अभियुक्त ने वादिनी के अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दिया ।
Azamgarh accident:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नगर पंचायत कर्मी की मौत
उक्त सूचना के आधार पर थाना मेहनगर पर मु0अ0सं0- 167/26 धारा 69 बीएनएस व 67A आईटी एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ डा अनिल कुमार के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा
एवं सशक्तिकरण हेतू चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे दिनांक 25.05.2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रशान्त कुमार पुत्र गोविन्द राम निवासी ग्राम टोडरपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ को मेहनगर चौराहे से समय करीब 10:30 बजे गिरफ्तार चालान मा0 न्यायालय किया गया है ।



