Azamgarh News:ध्रुव कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह, सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा जोश
प्रशिक्षण शिविर में सांस्कृतिक संध्या ने बढ़ाया उत्साह, ध्रुव कुमार सिंह ने जीता कार्यकर्ताओं का दिल

भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और ऊर्जा का अनोखा माहौल देखने को मिला। आजमगढ़ के हरबंशपुर स्थित सीनियर चिल्ड्रन सेकेंडरी School में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। मंच के सामने कार्यकर्ताओं के साथ उनका सहज और ऊर्जावान अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के भीतर आत्मीयता, सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना का प्रतीक बताया।
Azamgarh news:महंगाई, बेरोजगारी व पेपर लीक को लेकर सपा ने निकाला जनआक्रोश मार्च
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर समर्थकों का कहना है कि लगातार चलने वाले प्रशिक्षण सत्रों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने का काम किया। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का कार्यकर्ताओं के साथ घुल-मिलकर कार्यक्रम में भाग लेना यह दर्शाता है कि वे संगठन में केवल नेतृत्व ही नहीं, बल्कि परिवार जैसी भावना को भी महत्व देते हैं।
Azamgarh news:आजमगढ़-वाराणसी हाईवे अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई पांच घायल
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह अनुशासित और सफल रहा तथा सांस्कृतिक आयोजन ने उसमें ऊर्जा और उत्साह का रंग भर दिया। भाजपा नेताओं का मानना है कि संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संबंध भी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं, और जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने अपने व्यवहार से इसका उदाहरण प्रस्तुत किया।



