Azamgarh news:गैंगस्टर एक्ट में फरार ₹50 हजार का इनामिया गिरफ्तार,आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

Azamgarh news: A reward of ₹50 thousand absconding in Gangster Act arrested, big success of Azamgarh police

आजमगढ़। जनपद में अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गम्भीरपुर पुलिस एवं एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹50 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस ने अपनी सक्रियता और कार्यकुशलता का परिचय दिया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गम्भीरपुर पुलिस की सराहना हो रही है।

Azamgarh news:तहसील में तैनात राजस्व निरिक्षक घुस लेते वीडियो वायरल।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना गम्भीरपुर पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार तड़के करीब 1:05 बजे आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे स्थित बिन्द्रा बाजार से शातिर अपराधी अब्दुल वाहिद पुत्र शेर अली निवासी मुस्लिम पट्टी थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।

Azamgarh news:मारपीट में युवक गंभीर घायल, ICU में भर्ती; मुकदमा दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार अभियुक्त चोरी एवं नकबजनी की कई घटनाओं में वांछित था और उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

From Dubai Life to Social Media Fame J Sahab Is Doing It His Own Way

पुलिस के अनुसार अभियुक्त संगठित गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो आर्थिक लाभ के उद्देश्य से जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। इससे पहले भी उसके गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी गए आभूषण, नगदी एवं अन्य सामान बरामद किए जा चुके हैं।

पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक रेडमी मोबाइल फोन तथा ₹310 नगद बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना निजामाबाद में गैंगस्टर एक्ट समेत चोरी और नकबजनी के कई मुकदमे दर्ज हैं।

Azamgarh news :सुशील हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अभियुक्त की निशानदेही पर अवैध असलहा व कारतूस बरामद

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी, एसटीएफ के उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह सहित गम्भीरपुर पुलिस एवं एसटीएफ प्रयागराज की टीम की अहम भूमिका रही। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और अपराधियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई की प्रशंसा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button