Azamgarh news :चोरी गयी बकरी को पुलिस टीम ने किया बरामद, 03 शातिर अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस व 6000 नगदी के साथ गिरफ्तार

चोरी गयी बकरी को पुलिस टीम ने किया बरामद, 03 शातिर अभियुक्त अवैध तमंचा कारतूस व 6000 नगदी के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

पवई थाना अंतर्गत ग्राम डेहरी निवासी चन्द्रेश पुत्र मनोराम द्वारा थाना पवई पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 23.05.2026 की रात्रि में अभियुक्तगण 1. अकरम पुत्र मो0 वकील, 2. अरविन्द पुत्र सहादुर निवासीगण ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 3. यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी ग्राम महुआ थाना पवई जनपद आजमगढ़ ने वादी के घर/करकट से 02 बकरी व 01 बकरा चोरी कर लिया जिसके सम्बन्ध में थाना पवई पर मु0अ0सं0- 120/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती द्वारा प्रारम्भ की गयी।

दिनांक 26/27.05.2026 की रात्रि में उ0नि0 विशाल चक्रवर्ती मय हमराह द्वारा महुआ मोड़ स्थित बिस्कुट फैक्ट्री के सामने से अभियुक्तों 1. यार मोहम्मद उर्फ बबुआ पुत्र फौजदार निवासी ग्राम महुआ थाना पवई जनपद आजमगढ़, 2. अरविन्द पुत्र सहादुर निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ तथा 3. अकरम पुत्र मो0 वकील निवासी ग्राम डेहरी थाना पवई जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 01 बकरी बरामद हुई तथा शेष 01 बकरी व 01 बकरा बेचने से प्राप्त ₹6000/- नगद बरामद हुआ ।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त यार मोहम्मद उर्फ बबुआ के कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, जिसके आधार पर थाना पवई पर मु0अ0सं0- 122/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button