Azamgarh news:आगामी बकरीद त्यौहार को लेकर एसएसपी आजमगढ़ ने किया फ्लैग मार्च

Azamgarh news: SSP Azamgarh conducted a flag march regarding the upcoming Bakrid festival.

 

आजमगढ़, 27 मई। आगामी बकरीद त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में बुधवार को नगर क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

Azamgarh news:गैंगस्टर एक्ट में फरार ₹50 हजार का इनामिया गिरफ्तार,आजमगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता

फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर महिला अस्पताल, चौक, तकिया सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से होते हुए पहाड़पुर तक सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, महिला थाना प्रभारी, नगर कोतवाली पुलिस बल, पीएसी एवं डॉग स्क्वॉड भी मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान एसएसपी ने स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर आगामी बकरीद पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क है तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पेट काटकर जनता बचाए, मोदीशाही अमेरिका की भेंट चढ़ाए!

एसएसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button