Azamgarh news :जनपद में ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

जनपद में ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने प्रातःकाल भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

जनपद में ईद-उल-अजहा/बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल वातावरण में संपन्न हुआ। पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने आज प्रातःकाल प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम के साथ नगर क्षेत्र में स्थित बदरका ईदगाह, विभिन्न मस्जिदों एवं चिन्हित कुर्बानी स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई थी।

इसके अतिरिक्त प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र सहित मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं फ्लैग मार्च किया गया। अधिकारियों ने आमजन एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से संवाद स्थापित कर शांति, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनपदवासियों द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में दिए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनपद में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द की परंपरा सदैव कायम रहे, यही प्रशासन की प्राथमिकता है।

पर्व के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रूप से कार्यरत रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button