Azamgarh News: स्थानांतरण के भावुक क्षण में शुभचिंतकों ने दी विदाई, मनोज सिंह बघेल का महराजगंज हुआ तबादला

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

स्थानांतरण के भावुक क्षण में शुभचिंतकों ने दी विदाई, मनोज सिंह बघेल का महराजगंज हुआ तबादला

आजमगढ़ जनपद में जिला होमगार्ड कमांडेंट के पद पर कार्यरत मनोज सिंह बघेल का स्थानांतरण महराजगंज जनपद के लिए होने पर उनके शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने उनके आवास पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की तथा माल्यार्पण कर भावभीनी शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वातावरण भावुकता से भर उठा। वर्षों तक आजमगढ़ में अपनी सेवाएं देने वाले मनोज सिंह बघेल ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक महत्वपूर्ण और स्वाभाविक हिस्सा है, जो समय-समय पर होता रहता है। उन्होंने कहा, “आज यहां, कल वहां और परसों कहीं और जाना पड़ता है, लेकिन जहां इंसान कुछ समय तक रहता और कार्य करता है, वहां के लोगों से आत्मीय संबंध स्थापित हो जाते हैं। स्थानांतरण के समय यही अपनापन और स्नेह मन को भावुक कर देता है।”

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में उन्हें अधिकारियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और आमजन का भरपूर सहयोग एवं स्नेह मिला, जिसे वह सदैव याद रखेंगे। उन्होंने सभी शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी आत्मीय संबंध को बनाए रखने की बात कही।

इस अवसर पर नेशनल खबर 9 के सह-संपादक भास्कर सिंह, रिंकू सिंह तथा मंडल ब्यूरो हेड रामनारायन राय उर्फ बबलू राय ने जिला होमगार्ड कमांडेंट मनोज सिंह बघेल को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके नए कार्यक्षेत्र जनपद महराजगंज में सफल एवं उत्कृष्ट कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

विदाई के इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि मनोज सिंह बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए सभी वर्गों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे। उनके स्थानांतरण से जहां एक ओर लोगों को खुशी है कि उन्हें नई जिम्मेदारी मिली है, वहीं दूसरी ओर उनके जाने का भावुक अहसास भी सभी के मन में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button