Azamgarh news:नकलविहीन एवं सुचितापूर्ण पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार, केंद्र व्यवस्थापकों व मजिस्ट्रेटों को दिए निर्देश
08, 09 एवं 10 जून को 14 केंद्रों पर होगी आरक्षी भर्ती परीक्षा, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

आजमगढ़ 05 जून, 2026/जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न कराये जाने के संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में टैंपो-एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, कई घायल
जिलाधिकारी ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा का आयोजन जनपद के कुल 14 परीक्षा केन्द्रों पर 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन दो सत्रों में (पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक व अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक) सम्पन्न होनी है। जनपद के कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 6432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे व जनपद में कुल 38592 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए यथावश्यक सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा की तिथि 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिन प्रथम एवं द्वितीय सत्र के गोपनीय शील्ड पैकेट प्राप्त करने के लिए निर्धारित समयान्तराल में उपस्थित होंगे एवं परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधानाचार्य को नियमानुसार प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से परीक्षा समाप्ति तक उपस्थित रहेगे।
बयानबाजी बनाम हकीकत : भाजपा शासन के पहले महीने का लेखा-जोखा
जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, कक्षों में विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था करने, शौचालयों के साथ ही साफ-सफाई आदि समस्त परीक्षा केंद्रों पर करने के निर्देश दिए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए, अन्यथा जवाबदेही तथा कार्यवाही की जायेगी।
दंगल टीवी के मनाया मन अतिसुंदर ने 1000 एपिसोड के शानदार सफ़र का जश्न
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने कहा कि ड्यूटी में लगाये गये सभी मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यस्थापक निर्देश पुस्तिका का गंभीरता से अध्ययन कर लें, किसी भी भ्रम की स्थिति में उसे अभी से क्लियर कर लें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र का मूवमेन्ट प्रशासन/पुलिस की निगरानी में होगा। सभी परीक्षा केन्द्रों एवं स्ट्रांगरूम में अग्निशमन उपकरणों को लगा दिया जाये। उन्होने ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों सहित महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था की गई है।
अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, सीओ सिटी शुभम तोदी, एआरटीओ अतुल यादव सहित आयोग के अधिकारीगण, समस्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।



