Azamgarh news:जन भागीदारी आधारित पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफलतापूर्वक जनपदवासियों को आगे बढ़ाना है- विजय बहादुर पाठक
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मॉ के नाम के अन्तर्गत 09 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक हुआ पूर्ण

आजमगढ़ 05 जून–विश्व पर्यावरण दिवस एवं वन महोत्सव, वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के शुभारम्भ अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मॉ के नाम आह्वान व मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 05 जून को एक दिन में 05 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में 09 लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
बयानबाजी बनाम हकीकत : भाजपा शासन के पहले महीने का लेखा-जोखा
सामाजिक वानिकी प्रभाग, आजमगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस-2026, जिसका थीम है-“प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” आधारित वृक्षारोपण का जनपदीय कार्यक्रम बड़ैला ताल, गंभीरवन में मा0 सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष धु्रव कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, डीएफओ आकांक्षा जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह व उपस्थित छात्र-छात्राओं, जनमानस ने “एक पेड़ मॉ के नाम” अन्तर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरणीय संचेतना का संदेश दिया।
प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना
कार्यक्रम स्थल पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता- श्वेता यादव, अंजलि चौहान, करीना यादव तथा भाषण प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेता-रिया यादव, गोल्डी यादव व आयुषी पाल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा पर्यावरण जागरूकता पर दिये गये उनके विचारों व संदेशों की सराहना की गयी।
अक्षय कुमार फिर बने पार्टी एंथम के बादशाह
मा0 सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक ने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ लगाते हुए जनपद वासियों से अपील किया कि वन महोत्सव के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार जो अभियान चला रही है, उसमें आजमगढ़ वासी कम से कम एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगायें। पर्यावरण और धरती माता को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय यह है कि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कारकों से दूरी बनायें तथा उसकी रक्षा के लिए हर संभव अपना योगदान दें।
Azamgarh accident:आजमगढ़ में टैंपो-एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, कई घायल
जिलाध्यक्ष धु्रव सिंह ने वृक्षारोपण पर कहा कि आइये, हम सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
शीना चौहान ने अपने अगले बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट की दी झलक, कहा- नई कहानियां, नई दुनिया, नया एडवेंचर…
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपनी मॉ के नाम एक पेड़ लगाते हुए स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ हरित भविष्य के आधार को तय किया। उन्होने स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, जैव विविधता, संवर्धन एवं वृक्षारोपण को जन भागीदारी से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आन्दोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि जल है तो कल है, वन है तो जीवन है। वैदिक श्लोक- माता भूमिः पुत्रोहम् पृथिव्याः, का जिक्र करते हुए बताया कि प्रत्येक भारतीय इस भावना को आत्मसात करता है कि हम सब धरती माता की संतान हैं। प्राचीन भारत से ही हमारे संस्कारों में हमें प्रकृति के प्रति श्रद्धा व संरक्षण का संदेश दिया है।
मां काली से प्रेरित सीरत कपूर की रहस्यमयी पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता, फैंस जुटे इसके मायने समझने में
मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 से 21 जून 2026 के बीच प्रदेश सहित जनपद में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत समस्त कार्यक्रम सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान के मूल भाव के अनुरूप संचालित किये जायेंगे। विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में एक पेड़-माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत जनपद आजमगढ़ के समस्त 22 विकास खण्डों तथा 16 नगर निकायों के साथ-साथ समस्त ग्राम पंचायतों में लक्षित 09 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन करते हुए इस अवसर पर निम्न कार्यवाहियां की गयी। जनपद के अमृत सरोवरों, तालाबों, सड़कों, एक्सप्रेसवे, नदी एवं नहरों के किनारे वृक्ष लगाए गए। सिटी फ़ॉरेस्ट विकसित करने पर विशेष बल दिया गया। जनपद में स्थानीय एवं पारम्परिक प्रजातियों तथा फलदार वृक्षों के रोपण को प्राथमिकता दी गई। विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय कर्मियों के सहयोग से वृक्षारोपण किया गया। समस्त कार्यक्रम प्लास्टिक उपयोग से पूर्णतः मुक्त रखे गये।
सांस्कृतिक समागम के नाम पर संस्कृति से खिलवाड़!
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आकांक्षा जैन ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार 05 जून को एक ही दिन में पूरे प्रदेश में 05 करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य के सापेक्ष जनपद आजमगढ़ का लक्ष्य 09 लाख से अधिक वृक्षारोपण सफलतापूर्वक जन भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ। आगामी वृक्षारोपण महाभियान-2026 के अन्तर्गत पूरे प्रदेश में लक्षित 35 करोड़ वृक्षारोपण के सापेक्ष शासन की मंशानुरूप जनपद में वृहद वृक्षारोपण सहित विशिष्ट प्रकार के वन-समृद्धि वन, कपि वन, समरसता वन आदि जन भागीदारी से लगाये जायेंगे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त जनपदीय अधिकारियों सहित समस्त तहसील, विकास खण्ड, नगरीय निकाय, स्कूल/कालेजों, संस्थानों, संगठनों, आजमगढ़ वासियों द्वारा अपनी मॉ के नाम एक पेड़ लगाकर पर्यावरणी संचेतना का संदेश दिया गया।



