Jaunpur accident:सड़क हादसे में प्रधानाचार्य की मौत

Jaunpur accident: Principal dies in road accident

ब्यूरो प्रमुख जौनपुर

जौनपुर। मछलीशहर कस्बे से सटे गुजराती राम अभिलाष पब्लिक स्कूल सरायचंदन के प्रधानाचार्य नीरज सरोज की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे प्रयागराज के नैनी परीक्षा केंद्र में टीजीटी परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी बाबूगंज बाजार में उनकी बाइक पलट गई।

Jaunpur news:पटना-कोटा एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा ठहराव, जिले को मिली बड़ी सौगात

बताते है कि नीरज सरोज सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी (चेरईकापुरा) के निवासी थे और पिछले सात वर्षों से उक्त विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग की टीजीटी परीक्षा का फॉर्म भरा था और गुरुवार को इसी परीक्षा में शामिल होने के लिए बाइक से नैनी गए थे।

Jaunpur news:सोशल मीडिया पर रंगबाजी और हिंसक पोस्ट करना पड़ा महंगा, 3 अराजक तत्व गिरफ्तार

विद्यालय के प्रबंधक श्याम नारायण बिंद ने बताया कि परीक्षा देकर घर लौटते समय एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में नीरज सरोज की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Jaunpur news:गोमती में नहाने गए 6 युवक डूबे, 4 को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

सूचना मिलने पर फूलपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नीरज सरोज के मोबाइल फोन से उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन गुरुवार रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button